संवाददाता पंकज कुमार शुक्ला
बहराइच ,कैसरगंज की सियासत पर इस बार भी रहेगी देश की निगाह

बहराइच देश की बहुचर्चित कैसरगंज लोकसभा सीट पर इस बार भी देश की निगाहें रहेंगी.
कैसरगंज संसदीय क्षेत्र देश का 57वां लोकसभा क्षेत्र है. जिसका गठन सन् 1952 में हुआ था. लगभग 34 लाख आबादी वाले कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में 2014 तक कुल मतदाताओं की संख्या 17,11,967 थी, जिनमें 9,28,269 पुरुष मतदाता और महिला मतदाताओं की संख्या 7,83,633 थी.
जातीय समीकरण की बात करें तो सवर्ण बाहुल्य कैसरगंज में सर्वाधिक ब्राह्मण मतदाता हैं जबकि 18 फीसदी दलित और 25 फीसदी मुस्लिमहै,
एकतरफा धुर्वीकरण सियासी पांसे को पलटने की क्षमता रखता है.

कैसरगंज संसदीय क्षेत्र बहराइच की दूसरी लोकसभा सीट है. नेपाल के निकटवर्ती क्षेत्र में आने वाला कैसरगंज 1952 में यह सीट गोंडा वेस्ट सीट के तहत थी जिस पर जनसंघ की शकुंतला नायर ने जीत हासिल की थी. 1957 में कैसरगंज लोकसभा सीट बनने के बाद वह 1967 और 1971 में भी इस सीट से जीत हासिल करने में कामयाब रहीं.
2009 में हुए परिसीमन के पूर्व यह लोकसभा बहराइच और बाराबंकी जिलों की पांच विधानसभाओं को मिलाकर बनी थी, जिसमें पयागपुर, कैसरगंज, कटरा, करनैलगंज और तरबगंज शामिल है. परिसीमन के बाद कैसरगंज लोकसभा से बाराबंकी को हटाकर गोंडा जिले की तीन विधानसभा- तरबगंज, करनैलगंज और कटरा विधानसभा को जोड़ने के साथ बहराइच जिले की दो विधानसभा कैसरगंज और पयागपुर मिलाकर इसे नया रूप दिया गया.
2019 का जनादेश
2019 चुनाव में कैसरगंज सीट पर कुल 12 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे थे. यहां पर बीजेपी की ओर से बृजभूषण सिंह मैदान में थे. वहीं कांग्रेस ने विनय कुमार पांडे को टिकट दिया था. सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन के तहत ये सीट बसपा के खाते में गई थी. बसपा ने यहां से चंद्रदेव राम यादव को टिकट दिया था.

इस सीट से बीजेपी के बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी जीत को बरकरार रखते हुए 5,81,358 वोट हासिल किए. तो वहीं बसपा के उम्मीदवार चंद्रदेव राम यादव को 3,19,757 वोट मिले और कांग्रेस के विनय कुमार पांडे को 37,132 वोट से संतुष्ट होना पड़ा. 2019 चुनाव में कैसरगंज लोकसभा सीट पर 53.56 फीसदी मतदान हुआ था.
2014 का जनादेश
2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर बृजभूषण शरण सिंह जीत हासिल कर संसद में पहुंचने में कामयाब रहे थे. कई दलों में रहे बृजभूषण अपने संसदीय क्षेत्र बदलते रहे हैं और पिछले चुनाव में उन्होंने कैसरगंज से जीत हासिल की थी. बृजभूषण को 381,500 (40.4%) वोट जबकि विनोद कुमार को 303,282 (32.1%) वोट मिला. बृज भूषण ने 78,218 (8.3%) मतों के अंतर से यह चुनाव जीत लिया. चुनाव में तीसरे स्थान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) रही जिसे 146,726 (15.6 फीसदी) मत हासिल हुए. कांग्रेस चौथे स्थान पर रही.


















Leave a Reply