अजय कुमार सिंह
ब्यूरो प्रमुख सत्यार्थ न्यूज़
बाराबंकी
आज योगी ने बाराबंकी में जनसभा को संबोधित किया
योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा ।कि यह चुनाव राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच हो रहा है। जनता नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना चाहती है।योगी आदित्यनाथ ने कहा। कि लोकसभा का पूरा चुनाव राम भक्तों और रामद्रोहियों के बीच हो रहा है। राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं। सीएम योगी आज हैदरगढ़ के ग्राम्यांचल महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर जिन लोगों ने श्रद्धांजलि नहीं दी ।वह अभी कुछ दिन पहले एक माफिया के मरने पर आंसू बहाने गए थे। इन लोगों को बहन बेटियों से मतलब नहीं है। गरीब से मतलब नहीं है। सीएम ने राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा। कि राहुल गांधी आज कहते हैं ।कि एक झटके में गरीब हटा देंगे। 65 साल में कुछ नहीं कर पाए। तो एक झटके में कैसे करेंगे। एक पत्रकार ने पूछा तो उन्होंने बताया कि हम लोगों की संपत्ति का सर्वे कराएंगे। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा के गुंडे आपके पूर्वजों की संपत्ति और खून पसीने की कमाई छीनना चाहते हैं।मुख्यमंत्री ने बाराबंकी के लोगों को राम का पड़ोसी बताते हुए कहा। कि जैसा विकास अयोध्या में हो रहा है। वैसा महादेवा में भी होगा। इस मौके पर राज्य मंत्री सतीश शर्मा, सांसद उपेंद्र रावत, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत आदि मौजूद रहे।
















Leave a Reply