Advertisement

बीकानेर-स्पेशल ट्रेन का हो रहा संचालान, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

न्यूज़ रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़-
बीकानेर। रेलवे की ओर से आगामी गर्मियों की छुटिटयों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए काचीगुडा-हिसार- काचीगुडा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 07055 काचीगुडा-हिसार साप्ताहिक स्पेशल 27 जून तक (9 ट्रिप) संचालन होगी। यह ट्रेन काचीगुडा से गुरूवार को 15.15 बजे रवाना होकर शनिवार को 11.15 बजे हिसार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07056 हिसार-काचीगुडा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 30 जून तक (9 ट्रिप) हिसार से रविवार को 12.35 बजे रवाना होकर मंगलवार को 7.30 बजे काचीगुडा पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में मडचेल, वाडियाराम, कामारेड्डी, निज़ामाबाद, बसर, मुदखेड, नांदेड, पूर्ना, बसमत, हिंगाली, वाशिम, अकोला, शेहगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, अमालनेर नंदुरबार, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, मेहसाना,
पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड ज., पाली मारवाड, लूनी, जोधपुर, मेडता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चूरू व सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 5 सैकेंड एसी, 5 थर्ड एसी, 7 थर्ड एसी इकोनोमी, 3 द्वितीय शयनयान व 2 पावर कार डिब्बो सहित 22 डिब्बे होंगे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!