सत्यार्थ न्यूज
मनोज कुमार की रिपोर्ट
जिला मुख्यालय आगर तथा तहसील सुसनेर एवं नलखेड़ा न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन
नेशनल लोक अदालत के माध्यम से हुआ वर्षो से लंबित प्रकरणों का निराकरण
आगर – मालवा, 11 मई । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 11 मई 2024 (शनिवार) को जिला मुख्यालय आगर तथा तहसील सुसनेर एवं नलखेड़ा न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रवीन्द्र सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रवीन्द्र सिंह कुशवाह ने महात्मा गांधी एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर समस्त न्यायाधीशगण, न्यायिक अधिकारी कर्मचारी सहित अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह मारू, जिला विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी उपस्थित थे।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय द्वारा नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु प्रेरित किया।
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार नवीन सिविल न्यायालय आगर-मालवा एवं तहसील न्यायालय ससुनेर एवं नलखेडा को मिलाकर कुल 11 न्यायिक खण्डीठ गठित की गई थी। इसमें करीब 188 प्रकरणों का निराकरण किया गया। करीब 06 लाख़ 84 हजार 321 रुपए की अवार्ड राशि पारित हुई। लोक अदालत में दीवानी, फौजदारी, पारिवारिक, चौक अनादरण, श्रम, बैंक रिकवरी आदि से संबंधित मामले भी रखे गए। जिला प्राधिकरण शाजापुर के सचिव एवं जिला न्यायाधीश श्री सिराज अली के अनुसार जिला आगर-मालवा अंतर्गत नेशनल लोक अदालत में जिले में 1567 प्रकरण रखे गए। इनमें से 170 प्रकरणों का निस्तारण किया तथा 04 लाख 97 हज


















Leave a Reply