Advertisement

राजस्थान के 17 जिलों में हीटवेव का येलो और ऑरेंज अलर्ट

रिपोर्टर पुखराज बोहरा
बीकानेर
श्री डूंगरगढ़

राजस्थान के 17 जिलों में आज हीटवेव का येलो और ऑरेंज अलर्ट है।

वहीं, 10 मई से राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे 16 जिलों में बारिश की संभावना है। इससे पहले बुधवार को जयपुर समेत

राजस्थान के कई शहरों में तेज गर्मी के साथ उमस रही। कल सीजन में पहली बार राजस्थान में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। तेज गर्मी और हीटवेव को देखते हुए कई जिलों में कलेक्टर ने स्कूल की टाइमिंग को कम कर दिया। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर में अगले 48 घंटे के दौरान गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई है।

मौसम केंद्र जयपुर निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- 10

तारीख से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से

उदयपुर कोटा और जयपर संभाग के जिलों में 40 से 50 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलेगी आज बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सीकर, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर में हीटवेव का येलो अलर्ट हैं। वहीं, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में दोपहर बाद

बारिश के साथ आंधी व हल्की बारिश की संभावना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!