Advertisement

बिजनौर-डिप्टी सीएमओ बिजनौर डॉक्टर के के राहुल ने सीएचसी स्योहारा पर ओपीडी में मरीजों को दी अपनी सेवाएं।

http://satyarath.com/

डिप्टी सीएमओ बिजनौर डॉक्टर के के राहुल ने सीएचसी स्योहारा पर ओपीडी में मरीजों को दी अपनी सेवाएं।

रिपोर्टर -इश्तियाक अली तहसील प्रभारी जिला बिजनौर

बिजनौर/ स्योहारा- जिलाधिकारी महोदय के ज़िला स्वास्थ्य समिति बिजनौर की बैठक में दिए गए आदेशों के क्रम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी झोलाछाप डॉक्टर ,तहसील धामपुर के डॉक्टर के के राहुल द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा पर ओपीडी में अपनी सेवाएं दी। उनके द्वारा आज यहां पर आए मरीजो को उपचारित किया गया ।मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिजनौर महोदय ने अपने आदेशों में हफ्ते में दो दिन जिले के समस्त एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ को ब्लॉक बार ओपीडी करने के आदेश जिलाधिकारी महोदय के ज़िला स्वास्थ्य समिति की मीटिंग के आदेश के बाद दिए थे ।इस दौरान अधीक्षक डॉक्टर बी के स्नेही भी मौजूद रहे और उनके द्वारा भी मरीजो को ओपीडी में देखा गया। डिप्टी सीएमओ डॉक्टर के राहुल द्वारा समस्त स्टाफ की मीटिंग में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए ताकि समस्त जनमानस को समय पर समस्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके। इस दौरान हेल्थ सुपरवाइजर /आईओ वीर सिंह, बीपीएम प्रमोद कुमार, बी सीपीएम सुधीर कुमार, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर हरिओम ,फार्मासिस्ट हरीश रोहियाल , वॉर्ड बॉय रामकुमार, बाबू जवर पाल,डाटा ऑपरेटर अनम और राशि प्रजापति भी उपस्थित रही।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!