Advertisement

बीकानेर-नेशनल हाईवे खाकी धोरा के पास सड़क हादसा, तीन जनें घायल बीकानेर रेफर

न्यूज़ रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्री डूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाईवे 11, खाकी द्वारा के पास एक युवक मन्दिर से निकल कर सामने से आ रही बाइक से टक्करा गया जिसके कारण तीन जने घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार इस सड़क हादसे में आडसर बास निवासी 50 वर्षीय नवरत्न पुत्र आसाराम दर्जी, आडसर बास निवासी 55 वर्षीय तिलोकचंद पुत्र भंवरलाल राजपुरोहित, 32 वर्षीय संदीप पुत्र रामनिवास बिश्नोई निवासी जांगलू देशनोक को आपणों गांव श्री डूंगरगढ़ सेवा समिति की एंबुलेंस द्वारा कस्बे की उप जिला अस्पताल में लाया गया और प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद तीनों को बीकानेर रेफर किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आडसर बास निवासी दोनों युवक बिग्गा से कंस्ट्रक्शन का काम करने के बाद श्रीडूंगरगढ़ आ रहे थे। उसी दौरान जांगलू निवासी अपना कंटेनर सड़क किनारे खड़ा कर हनुमान जी के दर्शन कर वापस सड़क किनारे पहुंचा तो बिग्गा की तरफ से आ रही बाइक भीड़ गई। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुँची और मामले की जानकारी ली।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!