रिपोर्टर विकाश श्योराण
लोहारू,
भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी श्री राव दान सिंह जी के साथ पूर्व जिला प्रमुख भाई राजबीर फरटिया ने किया कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ , जिसमे उमड़ा जनसैलाब

भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी श्री राव दान सिंह जी और पूर्व जिला प्रमुख भाई राजबीर फरटिया द्वारा किए गए तीनो कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ।
जिसके शुभारंभ कार्यक्रम पर जनसैलाब का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इतनी भयंकर गर्मी के बावजूद लोहारू की देवतुलय जनता घरों से बाहर निकल कर इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी श्री राव दान सिंह को आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दे रही थी।
आज के इस कार्यक्रम में श्री राव दान सिंह जी और पूर्व जिला प्रमुख भाई राजबीर का फूल मालाओं, पगड़ियों और लड्डूओं से तोलकर मान सम्मान दिया। दोनों नेताओं ने जन समूह को संबोधित करते हुए आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी श्री राव दान सिंह के लिए हाथ के निशान पर वोट डालने की अपील की और सभी का इस जनसैलाब से जुड़ने पर धन्यवाद किया। जन सभा में उपस्थित सभी बड़े बुजर्गों,माताओं, बहनों, युवाओं ने अबकी बार श्री राव दान सिंह को आगामी लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया और कहा की लोहारू हल्के में भाई राजबीर फरटिया द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाएं और उनकी मेहनत को हम हाथ के निशान पर वोट डालकर सफल बनाएंगे।
रिपोर्टर – विकाश श्योराण


















Leave a Reply