मांगरोल से मोटरसायकल हुई चोरी, थाने में हुआ मामला दर्ज
सबलगढ

संबदादाता – दुर्गेश कुशवाह (6260458860)
मुरैना जिले के सबलगढ क्षेत्र के मांगरोल गांव से अज्ञात चोरो ने मोटरसाइकिल चुराकर ले गये। प्राप्त जानकारी के फरियादी कमल पुत्र शिवचरन रावत निवासी ग्राम मांगरोल ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि हीरो एचएफ डीलक्स मॉडल 2015 रजि क्रं एमपी 31 एमडी 1480 अपने साले बूंदीलाल रावत पुत्र रतनलाल रावत निवासी वीरपुर से एक दो माह पहले 35000 में खरीदी थी। गाडी बूंदीलाल के नाम थी जिसे फरियादी अपने नाम करवाने की प्रक्रिया में लगा हुआ था। जिसे 03 अप्रैल को रात को अपने घर के पास में रास्ते खडी करके सो गये। जब मैं सुबह उठा तो देखा मोटरसाईकिल नही थी। जिसके बाद इधर उधर जानकारी ली मगर कहीं कोई पता नहंी चला फिर रिश्तेदारी में पूछताछ की कोई पता नहीं लगा। जिसके बाद अरोपी ने थाने पहुचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

















Leave a Reply