अजय सोनी
सत्यार्थ न्यूज़ गाडरवारा
न्यायालय परिसर गाडरवारा में रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ

गाडरवारा । रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता रक्तदान करके हम किसी के जीवन को बचाने का काम करते हैं रक्तदान महादान है इसी उद्देश्य को लेकर विगत दिवस प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरसिंहपुर कमल जोशी के मार्गदर्शन में मनीष कुमार श्रीवास्तव, तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायाधीशगण मनीष कुमार श्रीवास्तव, अजय सिंह यादव, विनय सोनी ने रक्तदान किया। वहीं नवनियुक्त प्रशिक्षु न्यायाधीश यश शर्मा एवं नगर पालिका गाडरवारा के सी.एम.ओ. वैभव देशमुख ने न्यायालयीन कर्मचारी संतोष नायक ने पहली बार रक्तदान किया। अपर लोक अभियोजक सर्वेश शर्मा तथा न्यायालयीन कर्मचारी मनोज कहार, विवेक शॉ, हेमकरण मांझी ने तथा अधिवक्ता आशीष दीक्षित, अनुज चौकसे, सर्वेश बुधौलिया, नितिन अग्रवाल, आशीष गुप्ता, सुधीर सोनी, शैलेन्द्र वर्मा, मनीराम चौधरी, राकेश कठर, कमलेश लोधी, हुसैन रफीक, सुनील गूजर, अनुभव श्रीवास, नीतेश कुशवाहा, रजत गूजर, पियूष अग्रवाल तथा अधिवक्ता लिपिक अंचलेश चौकसे ने तथा नगर पालिका के कर्मचारी दिव्यांशु शर्मा, प्रवीण सोनी, धीरज कोरी ने एवं पुलिस विभाग से प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र कौरव, आकाश बौरोलिया, शुभम कौरव, संजय डोंगरे व नगर रक्षक आकाश तिवारी ने तथा बिजली विभाग के कर्मचारी आशिफ शाह, दीपक साहू ने एवं नारी शक्ति की ओर से श्रीमती दीप शिखा मेहरा, श्रीमती मोना तामकार एवं श्रीमती स्वाती पाठक एवं अन्य गाडरवारा निवासीगण ने उत्साह के साथ आकर कुल 51 यूनिट रक्तदान किया। तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा के अध्यक्ष मनीष कुमार श्रीवास्तव ने उक्त सभी रक्तदाताओं का तथा सहयोग करने वाले पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका एवं समाजसेवी श्रीमती बसंती पालीवाल, स्वास्थ्य विभाग के सी.एम.ओ. डॉ. राकेश बोहरे एवं नर्सिंग स्टॉफ का रक्तदान शिविर के सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया गया ।


















Leave a Reply