चले बूथ की ओर कार्यक्रम
आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्रामों में पहुंचे कलेक्टर-एसपी
पीले चावल के साथ आमंत्रण पत्र भेंटकर किया मतदान के लिए आमंत्रित
लोकतंत्र में भागीदारी-हम सबकी है जिम्मेदारी

कराहल (अमित शर्मा)
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा चले बूथ की ओर कार्यक्रम के तहत आज आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम खिरखिरी, जाखदा, बरगवा, गढला, कलमी, गोरस, कराहल, पनवाडा सहित दर्जनभर से अधिक ग्रामों में पहुंचकर मतदाताओ को पीले चावल के साथ आमंत्रण पत्र भेंटकर मतदान के लिए आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम कराहल श्री उदयवीर सिंह सिकरवार, एसडीओपी श्री प्रवीण आष्ठाना, तहसीलदार श्री रवीश भदौरिया, सीईओ जनपद श्री अभिषेक त्रिवेदी सहित स्वसहायता समूह की महिलाएं, बूथ लेबल अवेयरनेस ग्रुप के सदस्य आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनंद द्वारा ग्रामों में चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों के बीच बैठकर लोकसभा निर्वाचन की तिथि 7 मई के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा आमंत्रण पत्र भेंटकर उन्हें मतदान के लिए आमंत्रित किया गया। बताया गया कि 7 मई को मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जायेगे। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी मतदाता अपना अमूल्य मत देकर अपना योगदान अवश्य दें। ग्रामों के भ्रमण के दौरान मतदाता जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया तथा रैली के साथ घर-घर पहुंचकर भी पीले चावल और अमांत्रण पत्र दिये गये। इसके अलावा घरो के बाहर मतदान की तिथि और समय को दर्शाते हुए जागरूकता स्टीकर भी दीवारो पर लगाये गये।
कलेक्टर-एसपी द्वारा मतदाता जागरूकता रैली तथा चौपाल पर ग्रामीणों से चर्चा करते हुए अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया कि निर्भिक होकर, स्वतंत्रतापूर्वक, बगैर किसी प्रलोभन के मतदान अवश्य करें, क्योकि लोकतंत्र में भागीदारी हम सबकी है, जिम्मेदारी।

















Leave a Reply