Advertisement

मैनपुरी : बच्चों से भरी बस में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर,आधा दर्जन बच्चे घायल।

www.satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा , मैनपुरी उत्तर प्रदेश 

 

• बच्चों से भरी बस में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर।

• आधा दर्जन बच्चे घायल।

satyarath.com

मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र में बच्चो से भरी बालाजी ग्लोबल पब्लिक स्कूल की बस में पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए।जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई।और बच्चो को बस से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह बालाजी ग्लोबल पब्लिक स्कूल की बस अलीपुर खेड़ा से बच्चो को लेकर स्कूल आ रही थी तभी छाछा मोड पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए।

satyarath.com

जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और बस से घायल बच्चो को को निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अभिभावकों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई तो घटना स्थल पहुंचने लगे। जिला अस्पताल में भर्ती सभी बच्चे खतरे से बाहर है। ट्रक चालक टक्कर मारकर ट्रक को छोड़कर भाग गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!