Advertisement

भिण्ड-भूमिया सरकार पर 9 मई से होने वाली यज्ञ एवं भागवत कथा को लेकर प्रेस वार्ता की गई

http://satyarath.com/

भिण्ड
संवाददाता राजबंश जामोर
9753669479

भूमिया सरकार पर 9 मई से होने वाली यज्ञ एवं भागवत कथा को लेकर प्रेस वार्ता की गई

 

भिंड जिले के मेहगांव में भूमिया सरकार बागेश्वर धाम एवं पंडोखर धाम की तरह ही दिव्य दरबार लगाया जाता है। दंदरौआ धाम महांत रामदाश महाराज एवं भूमिया सरकार के पीठाधीश्वर महाराज हरिओम दास महाराज ने प्रेस वार्ता करके जानकारी देते हुए बताया भूमिया सरकार पर 9 मई से ठाकुर देवकीनंदन के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है

जिसमे 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है श्रद्धालुओं के लिए 70 बीगा जमीन पर पंडाल लगाया जायेगा सारी व्यवस्था की जा रही है

जिसको लेकर सभी तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं

सात ही जानकारी देते हुए बताया कथा के साथ प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 9 बजे तक नौ कुंडीय यज्ञ किया जायेगा

उसके बाद सुबह 9 बजे से 1 बजे तक हरिओम दास महाराज के द्वारा बागेश्वर महाराज जैसा दिव्य दरबार लगाया जिसमे लोगो की समस्या का निवारण किया जायेगा

शाम 3 बजे से 6 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा और 8 बजे से 11 बजे तक रामलीला का आयोजन किया जायेगा

यहां पर बता दें कि भूमिया सरकार धाम पर बागेश्वर धाम एवं पंडोखर धाम की तरह पहले भगवती प्रसाद महाराज के द्वारा दिव्य दरबार लगाया जाता था और अब हरिओम दास महाराज के द्वारा दिव्य दरबार लगाया जाता है जिसमें ऐसी मान्यता है कि लोगों के दुख तकलीफ, भूत बाधा बात दूर कर उनका निराकरण किया जाता है।

भूमिया सरकार के पीठाधीश्वर हरियोम दास महराज

 ददरौआ धाम महांत रामदास महाराज

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!