Advertisement

बांदा-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांदा कमासिन में चल रहा है डॉक्टरों का कमीशन बाजी का खेल

http://satyarath.com/

मुनीन्द्र पान्डेय पत्रकार
रिपोर्टर बांदा उ पृ
मो 9450230661

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांदा कमासिन में चल रहा है डॉक्टरों का कमीशन बाजी का खेल

कमासिन बांदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन में चिकित्सा प्रभारी और डॉक्टर द्वारा कमीशन बाजी का खेल चल रहा है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन के सभी डॉक्टर आने वाले मरीजों को प्राइवेट दवा लिखते हैं और कर्मचारी मरीजों को पड़कर मेडिकल ले जाते हैं जिससे मरीज उसी मेडिकल से दवा ले सके जहां डॉक्टर कर्मचारी का कमीशन सेट है कई मरीज तो अत्यंत गरीब होने के कारण प्राइवेट इलाज करने में अक्षम हैं वह इलाज के लिए सरकारी अस्पताल आते हैं तो यहां भगवान का दूसरे रूप कहे जाने वाले डॉक्टर ही उनको चूसने में कोई कसर नहीं छोड़ ते आज एक उमेश नाम का गरीब व्यक्ति अपने बूढी मां का इलाज करने के लिए सरकारी अस्पताल कमासिन आया तो डॉक्टर साहब ने झट बाहर की दवा लिख दी उन गरीब व्यक्ति के पास इतने पैसे ही नहीं थे कि वह बाहर से दवा खरीद ले उस गरीब व्यक्ति ने कहा मेरे पास दवा खरीदने के लिए पैसे होते तो सरकारी अस्पताल क्यों आता यह हाल है कमासिन सरकारी अस्पताल के उधर सरकार कहती है की गरीबों को मुक्त इलाज मिलेगा इधर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर कमीशन खोरी के चक्कर में मरीजों की चमड़ी उधेड़ रहे हैं अब यह देखने वाली बात होगी की बांदा जिला के जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं या कमीशन खोरी का खेल इसी तरह निरंतर चलते रहेगा और चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सरकार की छवि खराब करते रहेंगे

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!