Advertisement

मैनपुरी : अराजक तत्वों ने फसल में आग लगा कर किसान की फसल की नष्ट।

www.satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा , मैनपुरी उत्तर प्रदेश 

 

• अराजक तत्वों ने फसल में आग लगा कर किसान की फसल की नष्ट।

satyarath.com

मैनपुरी।एलाऊ थाना क्षेत्र में एक किसान की गेहूं की फसल में आग लगा दी। आग में फसल जल कर नष्ट हो गई। पीड़ित थाना एलाऊ क्षेत्र निवासी अवधेश ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पास दो बीघा खेत है। एलाऊ तिराहा के पास स्थित खेत में इस बार गेहूं की फसल की थी।जो कि पूरी तरह से पक चुकी थी। काटने के बाद बोझ बांध कर खेत में ही डाल दिए थे। शनिवार की रात किसी अराजक तत्वों ने गेहूं के बोझ में आग लगा दी। कुछ ही देर में खेत में रखे 26 गेहूं के बोझ आग की चपेट में आकर जल गए। जानकारी होने के बाद वह मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों के सहयोग से पानी आदि डाल कर आग को बुझाया। पीड़ित किसान ने फसल जलने से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। वहीं एलाऊ थाना पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!