Advertisement

पठानकोट-राजा वड़िंग होगें लुधियाना से कांग्रेस प्रत्याशी :

http://satyarath.com/

राजा वड़िंग होगें लुधियाना से कांग्रेस प्रत्याशी :

 

रिपोर्ट समीर गुप्ता ब्यूरो चीफ पठानकोट पंजाब —

 

कांग्रेस ने आज लोकसभा चुनावों को लेकर पंजाब से चार उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी के राज्य अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को लुधियाना , पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा को गुरदासपुर, कुलबीर सिंह जीरा को खडूर साहिब और विजय इंदर सिंगला को आनंदपुर साहिब से टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल हुए थे और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है। अब लुधियाना से राजा वड़िंग कांग्रेस की और से उन्हें चुनौती देंगे। बता दें कि आनंदपुर साहिब से वर्तमान सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को इस बार कांग्रेस ने चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव में उतारा है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!