Advertisement

सोनभद्र – *हम वोट उसी को देंगे जो पत्रकार सुरक्षा की बात करेगा – राष्ट्रीय अध्यक्ष एस एन विश्वकर्मा*

*हम वोट उसी को देंगे जो पत्रकार सुरक्षा की बात करेगा – राष्ट्रीय अध्यक्ष एस एन विश्वकर्मा*

सोनभद्र दुद्धी/सुभाष चन्द्र यादव

*सोनभद्र -:* इंडियन कौंसिल आफ प्रेस पत्रकार संगठन देश के 14 राज्यों में उत्तर प्रदेश के 45 जनपदों में सुचारू रूप से संचालित होकर पत्रकार एवं समाजसेवियों के हित न्याय दिलाने में बढ़-चढ़कर कार्य कर रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस एन विश्वकर्मा ने संगठन के सभी प्रकोष्ठों के सभी प्रदेशाध्यक्ष से कान्फ्रेंस में कहा कि आज तक पत्रकारों के सुरक्षा एवं रहन सहन पर कोई भी सरकार ध्यान नहीं दिया है। जबकि पत्रकार हर समस्याओं से जूझकर वोट प्रतिशत बढ़ाने का हमेशा कार्य करते हैं हो रहे लोकसभा चुनाव में जो पत्रकार सुरक्षा व्यवस्था की आवाज उठाकर पत्रकार सुरक्षा कानून पारित करवायेगा वोट उसी को देने की अपील किया है। सभी प्रदेशाध्यक्ष से कान्फ्रेस के समय संगठन के राष्ट्रीय सचिव आनंद वर्मा, राष्ट्रीय सचिव आलोक उपाध्याय, राष्ट्रीय सचिव मुकेश विश्वकर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा, राष्ट्रीय उपसचिव कुलदीप वर्मा, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री रविन्द्र चौधरी तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री कमलेश तिवारी आदि शामिल रहे। विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के यादव, उपाध्यक्ष मंजू संगठन मंत्री अनिल यादव उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एड सउद खान प्रदेश सचिव एड संतोष यादव, एड शशांक मिश्र, एड संदीप यादव तथा एड नेहाल वेग ने विधि प्रकोष्ठ के सभी जिला अध्यक्षों से अपील किया। पत्रकार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने भी कहा कि आज तक हम पत्रकारों को कोई सरकार ध्यान नहीं दिया जबकि पत्रकार शासन और प्रशासन के सिक्के के दो पहलू हैं। उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर सिंह भदौरिया, प्रदेश सचिव अरुणेंद्र प्रताप सिंह,मो आरिफ, उमेश अवस्थी, अमरेश तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी कमलेश शुक्ला, पुष्पेंद्र सिंह, विवेक शुक्ला, अजीत सिंह, विजय देव, प्रदेश उपसचिव रामेंद्र विश्वकर्मा, संजय कनौजिया,धनीराम तथा शंताक नारायण सिंह आदि पदाधिकारी कान्फ्रेस के जरिए सभी जिला अध्यक्षों को पत्रकारों के उत्थान के लिए जो कार्य करें मत उसी को देने की अपील किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!