Advertisement

मैनपुरी : इंजन से से पानी लगा रही युवती पंपसेट में फंसकर हुई जख्मी।

www.satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

जिला मैनपुरी,उत्तर प्रदेश 

 

• इंजन से से पानी लगा रही युवती पंपसेट में फंसकर हुई जख्मी।

satyarath.comमैनपुरी थाना दन्नाहार क्षेत्र में रविवार को हादसा हो गया। इंजन पंपसेट से पानी लगा रही युवती पंपसेट में फंसकर बुरी तरह जख्मी हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम नगला दशरथ निवासी सुनील कुमार की पुत्री नेहा रविवार को अपने खेत में इंजन पंपसेट से पानी लगा रही थी। इस दौरान वह पानी पीने के लिए पंपसेट के पास पहुंची। जहां वह पंपसेट की चपेट में आ गई। जब तक पंपसेट का बंद किया जाता तब तक नेहा बुरी तरह जख्मी हो गई। परिजन उसे आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में नेहा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!