Advertisement

मैनपुरी : कमिशनिंग के कार्य में तेजी लाकर जल्द से जल्द सभी मशीनों में कैंडिडेट सेटिंग का कार्य पूर्ण करायें – जिला निर्वाचन अधिकारी 

www.satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

जिला मैनपुरी , उत्तर प्रदेश 

www.satayarth.com

• कमिशनिंग के कार्य में तेजी लाकर जल्द से जल्द सभी मशीनों में कैंडिडेट सेटिंग का कार्य पूर्ण करायें – जिला निर्वाचन अधिकारी 

satyarath.com

मैनपुरी 28 अप्रैल, 2024- जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने तहसील सदर स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वेयर हाउस में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने हेतु संचालित इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन कमिशनिंग के कार्य का निरीक्षण करते हुए सहायक रिटर्निग अधिकारियों से कहा कि कमिशनिंग के कार्य में तेजी लाकर जल्द से जल्द सभी मशीनों में कैंडिडेट सेटिंग का कार्य पूर्ण करायें। उन्होंने कहा कि यह कार्य बेहद संवेदनशील है, इसलिए कमिशनिंग के कार्य में लगे प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी पूरी निष्ठा लगन से कार्य करें, किसी भी स्तर पर चूक, गलती न हो, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, वीवी पैट को भली-भांति चेक कर कैंडिडेट सेटिंग का कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रेंडमतौर पर 05 प्रतिशत ईवीएम में 01 हजार वोट डलवाकर मॉक-पोल की प्रक्रिया प्रत्याशियों, अधिकृत अभिकर्ताओं की मौजूदगी में कराई जाए, मॉक-पोल के पश्चात ईवीएम से गणना के उपरांत वीवी पैट की पर्चियों की भी गिनती कर मिलान किया जाए, कमिशनिंग के दौरान प्रत्येक कंट्रोल, वैलेट यूनिट, वीवी पैट की जांच की जाए, प्रत्येक मशीन से मॉक-पोल की प्रक्रिया कराई जाए, पूरी प्रक्रिया की निरंतर वीडियोग्राफी हो, सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि वेयर हाउस में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, अनुपयोगी सामग्री को प्रत्याशियों, अधिकृत अभिकर्ताओं की मौजूदगी में वेयर हाउस से बाहर निकाल कर नियमानुसार निष्प्रयोज्य की कार्यवाही की जाए । श्री सिंह ने वेयर हाउस के विभिन्न कक्षों में जाकर कमिशनिंग के कार्य का जायजा लेते हुये कार्मिकों से कहा कि बेहद सतर्क रहकर कैंडिडेट सेटिंग का कार्य करें, इन्हीं मशीनों से दि. 07 मई को मतदान की प्रक्रिया होनी है, कन्ट्रोल, वैलेट यूनिट, वीवी पैट की सेटिंग बेहतर होगी तो मतदान प्रक्रिया के दौरान कोई अवरोध नहीं होगा।

उन्होने सहायक रिटर्निंग अधिकारी 107-मैनपुरी, 108-भोगांव, 109-किशनी, 110-करहल से कहा कि अपनी देख-रेख में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित एसओपी के अन्तर्गत कमिशनिंग का कार्य कराएं, कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति वेयर हाउस में प्रवेश न कर सके, वेयर हाउस में प्रवेश करने वाले, बाहर आने वाले प्रत्येक कार्मिक, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की चैकिंग करायी जाये।

उन्होने कहा कि कोई भी कर्मी, अधिकृत अभिकर्ता मोबाइल, ज्वलनशील पदार्थ लेकर वेयर हाउस में प्रवेश न करे।इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, करहल, किशनी, अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, नीरज कुमार द्विवेदी, प्रसून कश्यप आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!