अपने गुरु की धर्मपत्नी के निधन पर सभी शिष्यों ने जताया शोक।
जल्द ही अपने सभी समर्थकों के साथ देने जाएंगे श्रद्धांजलि—प्रेम सिंह
संवाददाता : रमेश कुमार (पीलीभीत)
पूरनपुर पीलीभीत। पूरनपुर तहसील के ग्राम सिकरहना के निवासी रंजीत पाल सिंह की धर्मपत्नी का निधन हो जाने से समर्थक, शुभचिंतक एवं चाहने वालों ने गहरा दुख जताया। तो वहीं उनके कई शिष्यों ने गहरा दुख जताते हुए अपने-अपने सोशल मीडिया पर दुख की स्टोरी शेर की। आपको बताते चलें रंजीत पाल सिंह ग्राम बिलंदपुर अशोक के विद्यालय में कई वर्षों से अध्यापन का कार्य करते हैं। रंजीत पाल एक शिक्षक है और अपनी शिक्षा कार्य शैली से ही उन्होंने अपने शिष्यों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। कहते हैं प्रभु की मर्जी के बिना पत्ता तक नहीं हिलता। शिष्यों ने बताया कि हमारे गुरु पर आज दुःख का पहाड़ टूटा है और इस दुःख की घड़ी में हम सभी शिष्य अपने गुरु के साथ खड़े हैं। जल्द ही सभी शिष्य अपने संगठन के साथ गुरु के घर पहुंचकर गुरु की धर्मपत्नी को देंगे श्रद्धांजलि।

















Leave a Reply