Advertisement

बीकानेर-सलमान के घर पर फायरिंग करने वालों पर मकोका लगा, लॉरेंस और अनमोल पर भी ये कार्रवाई,

न्यूज़ चीफ रिपोर्टर रमाकांत झंवर रिपोटर मनोज 27 अप्रैल
सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में आरोपियों के खिलाफ मकोका की धाराएं लगाई गई हैं। इसके अलावा मुख्य साजिशकर्ता अनमोल बिश्वोई और लॉरेंस बिश्नोई पर भी मकोका लगाया गया है। कुल 6 आरोपियों पर मकोका लगाया गया है। मकोका लगने से अब आरोपियों की जल्दी जमानत नहीं हो सकेगी। मकोका के तहत न्यूनतम सजा 5 साल जेल है। इससे पहले बीते गुरुवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पंजाब के जालंधर से इस केस से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब तक 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बता दें, 14 अप्रैल को सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो लोगों ने फायरिंग कर दी थी। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद से ही पुलिस उनकी खोजबीन में लग गई थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!