Advertisement

मैनपुरी : दुकान का छज्जा गिरने से मलबे के नीचे दबकर मासूम की हुई मौत, जबकि दो बच्चे हुए गंभीर घायल।

www.Satyarath.com

ब्रेकिंग न्यूज….

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

जिला मैनपुरी, उत्तर प्रदेश 

• दुकान का छज्जा गिरने से मलबे के नीचे दबकर मासूम की हुई मौत, जबकि दो बच्चे हुए गंभीर घायल

www.Satyarath.com

मैनपुरी।नगर के कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक दुकान पर सामान लेने गए दो बच्चों पर छज्जा गिर गया। मलबे के नीचे दबने से एक बच्चे की मौत हो गई। छज्जे पर एक अन्य बच्ची सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में मासूम की मौत से परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। घर में चीख पुकार मची है।कोतवाली क्षेत्र के छोटी नगरिया निवासी फिरोज का चार वर्षीय पुत्र शोबी शुक्रवार शाम को चचेरे भाई 3 वर्षीय अर्श के साथ मोहल्ले में सौरभ की दुकान पर कुछ लेने गया था। दुकान के छज्जे पर 13 वर्षीय कंचन खड़ी थी। अचानक दुकान का छज्जा भरभराकर बच्चों पर गिर गया। शोबी और अर्श मलबे के नीचे दबकर गंभीर घायल हो गए। कंचन भी घायल हो गई।हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने चार वर्षीय शोबी को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। घायल बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!