Advertisement

मैनपुरी के सुदिती ग्लोबल एकेडमी, मैनपुरी के उत्साही छात्रों ने आज चुनावी जागरूकता अभियान चलाकर एक नई मिसाल कायम की।

www.Satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

जिला मैनपुरी 

www.Satyarath.com

• मैनपुरी के सुदिती ग्लोबल एकेडमी, मैनपुरी के उत्साही छात्रों ने आज चुनावी जागरूकता अभियान चलाकर एक नई मिसाल कायम की।

www.Satyarath.com

सुदिती ग्लोबल एकेडमी, मैनपुरी के उत्साही छात्रों ने आज चुनावी जागरूकता अभियान चलाकर एक नई मिसाल कायम की।ज्ञातव्य है मैनपुरी जपनद में आगामी 7 मई को लोकसभा के लिये मतदान होना है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया विद्यालय के छात्रों की सकारात्मक भूमिका को सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय के उपप्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी के नेतृत्व में छात्रों ने आस-पास के इलाकों और गाँवों में जाकर लोगों को मतदान की शक्ति और महत्व के प्रति सचेत किया।

www.Satyarath.com

इस जागरूकता अभियान की शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन के प्रेरणादायक भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने छात्रों को नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने और लोकतंत्र के प्रति सम्मान बनाए रखने की शिक्षा दी।

शिक्षकों ने भी इस अभियान में अपनी अहम भूमिका निभाई, छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर गाँवों के निवासियों तक पहुँचने में सहायता की और उन्हें चुनावी प्रक्रिया की महत्ता समझाई।

www.Satyarath.com

इस अभियान के माध्यम से, छात्रों ने न केवल चुनावी जागरूकता फैलाई, बल्कि समाज में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना को भी मजबूत किया। इस ऐतिहासिक पहल को सर्वत्र सराहना मिल रही है और यह युवा पीढ़ी के लिए एक उदाहरण बन गया है। इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए समाज के हर वर्ग से समर्थन और प्रोत्साहन मिल रहा है।

www.Satyarath.com

छात्रों के इस प्रयास ने न सिर्फ गाँव के निवासियों को चुनाव के महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया, बल्कि उन्होंने उनसे उनके नजरिये को बदलने के लिए भी प्रेरित किया। वे गाँव के निवासियों से चर्चा करते हुए चुनाव में मतदान का महत्व और लोकतंत्र में नागरिक की भूमिका के बारे में बात की।एक छात्र ने कहा, कि हमारे देश में हर नागरिक का एक महत्वपूर्ण अधिकार है यह एक ऐसा अधिकार है जो हमें स्वतंत्रता का अहसास दिलाता है और हमें देश के निर्माण में सहायता करने का अवसर देता है। छात्रों ने नागरिकों को चुनाव में मतदान करने के महत्व के बारे में समझाया। इस प्रयास के माध्यम से, सुदिती ग्लोबल एकेडमी के छान लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान देने के लिए तत्पर हैं और उन्होने समाज के सभी वर्गों को एक साथ ले जाने का संकल्प भी दिखाया है।

www.Satyarath.com

यह अभियान युवा वर्ग के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गया है, जो अपने समाज के लिए सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए आगे आए हैं और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इस अद्भुत पहल के लिए छात्रों को चहुंओर सराहना मिल रही है और समाज के एक उत्तम नागरिक के रूप में उनका स्वागत किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!