• एलाऊ क्षेत्र में युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर दी अपनी जान।
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में एक युवक ने गुरुवार की शाम फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। घटना के समय उसकी पत्नी अपने मायके में थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम अजीतगंज का है। दिलीप सक्सैना उम्र 27 वर्ष ने गुरुवार की शाम मकान के एक कमरे में बंद होकर फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी पत्नी अपने मायके में थी।घर बो अकेला था । माता पिता का निधन हो चुका है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर मृतक का शव फांसी के फंदे से नीचे उतारा और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।
Leave a Reply