Advertisement

विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने लगाया ससुरालीजनो पर दहेज हत्या का आरोप|

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा

जिला मैनपुरी

*विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने लगाया ससुरालीजनो पर दहेज हत्या का आरोप*

आगरा जनपद के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक विवाहिता का शव मकान के एकं कमरे में फांसी पर लटका मिला।जानकारी होने पर मायके पछ के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को तहरीर देकर पति और अन्य परिजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।

 

जानकारी के अनुसार मैनपुरी के थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नाहिल निवासी विजय बहादुर सिंह ने अपनी बेटी अंजली उर्फ पूनम का विवाह 22 फरबरी 2022 को आगरा जनपद के ट्रांस यमुना फेज 2 निवासी राजेन्द्र सिंह के पुत्र आकाश के साथ अपनी सामर्थ से अधिक दान दहेज देकर किया था। लेकिन दिए गए दहेज से पूनम के ससुरालीजन संतुष्ट नहीं हुए और अतरिक्त दहेज में कार और सोने की चैन को डिमांड करने लगे दहेज की मांग पूरी न करने पर बेटी के साथ आए दिन उसका उत्पीड़न करने लगे। जून 2023 को उसकी बेटी पूनम ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद पूनम के ससुराल बालो ने और अधिक उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया और अतरिक्त दहेज के रूप में कार और सोने की चैन लाने के लिए उसके साथ आए दिन मारपीट करना शुरू कर दिया जिसका जिक्र उसने कई बार अपने पिता को फोन करके किया किया। पूनम के पिता का आगरा जाने का कार्यक्रम था।लेकिन उससे पहले ही रिश्तेदार रतन सिंह ने उसके मौत की सूचना दी।पूनम की मौत की खवर मिलते ही सभी परिजन आगरा पहुंचे तो उसका शव मिला और पति व अन्य परिजन फरार हो चुके थे पूनम के पिता विजय बहादुर सिंह ने पुलिस में तहरीर दी और पति आकाश,ससुर राजेन्द्र सिंह, सास, देवर अभिषेक, देवरानी कविता पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया ।और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!