Advertisement

सोनभद्र – मंगलसूत्र पर प्रधानमंत्री का बयान निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण। गिरीश पाण्डेय

मंगलसूत्र पर प्रधानमंत्री का बयान निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण।
गिरीश पाण्डेय

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

अपने चुनावी भाषण में मंगलसूत्र पर प्रधानमंत्री के बयान कि यदि कांग्रेस की सरकार आ गई तो आपके संपत्ति की जांच करवाकर मंगलसूत्र तक जप्त करते हुए ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले लोगों में बांट देने की बात कही । जिसपर विपक्ष सहित तमाम सामाजिक संगठन अपनी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी क्रम में सोनभद्र विचार मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने प्रधानमंत्री जी के बयान की निंदा करते हुए ऐसे बयान को दूर्भाग्यपूर्ण व भयावह बताया।
गिरीश पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी को हार का डर सताने लगा है इसलिए ऐसे अनर्गल व सांप्रदायिक बयान बाजी कर रहे हैं चुनावी भाषणों में। प्रधानमंत्री जी को मंगलसूत्र की चिंता माताओं बहनों के पतियों पर छोड़कर चुनाव में मंहगाई कम करने तथा रोजगार कैसे देंगे जैसे ज़रुरी मुद्दे पर चर्चा करना चाहिए। मोदी जी को डराकर वोट मांगने की बजाय अपने कामों को बताकर वोट मांगना चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!