Advertisement

भीलवाड़ा-काछोला में श्रीमान डॉक्टर सीपी जोशी की आम सभा–

http://satyarath.com/

काछोला में श्रीमान डॉक्टर सीपी जोशी की आम सभा–

 

भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉक्टर सीपी जोशी ने काछोला में आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो कहा वह करके दिखाया है।पूर्व संसदीय कार्यकाल में राज्य में कई सड़क मार्ग ,भीलवाड़ा जिले के गांवों में चंबल का पानी पहुंचाना और मेमो कोच फैक्ट्री का शिलान्यास करवाना ऐसी कई योजनाएं लागू की गई जो धरातल पर नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने पर भीलवाड़ा जिले के एक लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। काछोला की जनसभा में राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर , पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट, जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी,मांडलगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक कुंवर प्रदीप कुमार सिंह ने आमसभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम में मांडलगढ़ कांग्रेस सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल सलाम रंगरेज, डॉक्टर एनके सोनी ,अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी के साथ राजगढ सरपंच शिवकुमार गुर्जर, सरथला सरपंच ब्रह्मा लाल, भवानी शंकर जी शर्मा, ओम जी शर्मा, राजेंद्र कुमार रेगर सहित आसपास क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!