Advertisement

सोनभद्र – थाना बभनी पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

http://satyarath.com/

थाना बभनी पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

सोनभद्र /संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद के अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आप0 सोनभद्र के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में आज दिनांक-17.04.2024 को थाना बभनी पुलिस द्वारा थाना विण्ढमंगज में पंजीकृत मु0अ0सं0-19/2024 धारा-3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित वांछित गैंगस्टर अपराधी रोज मुहम्मद पुत्र अजीमुद्दीन निवासी पडरछ टोला कुड़वा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 46 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर कुड़वा तिराहा थाना कोन क्षेत्र से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः
1.प्रभारी निरीक्षक श्री सदानन्द राय, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
2.हे0का0 प्रदीप सिंह, थाना बभनी सोनभद्र ।
3.हे0का0 भरत यादव, थाना बभनी सोनभद्र ।
4.का0 मन्टू कुमार सिंह, थाना बभनी सोनभद्र ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!