अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी ट्रेलर
शिव कुमार सोनभद्र

दुद्धी सोनभद्र / विंढमगंज थाना क्षेत्र के कोलिंदुबा गांव के मलिया नदी पुल के पास एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एन एच 39 मार्ग पर कोयला लदा एक ट्रेलर दुद्धी से विंढमगंज की ओर जा रहा था कि इसी बीच मलिया नदी पुल के समीप कोलिंदुबा गांव पहुंचा ही था कि ड्राइवर अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई ।वहीं ट्रेलर पलटने से कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है ।
















Leave a Reply