Advertisement

बिजनौर-भाजपा फिर सत्ता में आई तो संविधान बदल देगी – अखिलेश यादव

http://satyarath.com/

भाजपा फिर सत्ता में आई तो संविधान बदल देगी – अखिलेश यादव

जिला बिजनौर से तहसील प्रभारी इश्तियाक अली

 

बिजनौर आज शनिवार को जनपद बिजनौर के नहटौर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने नगर के जैन विद्या मंदिर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया। अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने होने वाला प्रथम चरण का मतदान ही भाजपा को जीतने का अवसर नहीं देगा। इस दौरान उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई व किसानो को लेकर कई मुद्दों पर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर अपने शब्दों के माध्यम से तंज कसे।सपा मुखिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज देश में बेरोजगारी के समस्या चरम पर है। आज न रोजगार है और न ही भाजपा सरकारे रोजगार के बारे में बात करती है। उन्होंने कहा कि महंगी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी आज युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे है और हताश होकर आत्महत्या कर रहे है। उन्होंने कहा कि क्या इस स्थिति में देश विश्वगुरु बन सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आपके अधिकार छीन रही है और एक दिन संविधान को ही बदल देंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हिन्दू मुस्लिम के एजेंडे के बल पर सरकार बनाने व बचाये रखने का काम कर रही है। इस सरकार को आम आदमी की समस्याओ से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस देश की आजादी की लड़ाई में हिन्दुओ के साथ ही मुस्लिमो ने भी बलिदान दिया है उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अब प्रदेश में ऐसी स्थिति हो गई है कि कोई भी परीक्षा हो पेपर जरूर लीक होता है। ऐसा लगता है ये सरकार जानबूझकर पेपर लीक करा रही है। पेपर लीक होने के चलते परीक्षाएं निरस्त हो गईं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने से प्रभावित 60 लाख नौजवान और उनके परिवार के दो-दो सदस्यों को मिलाकर 01 करोड़ 80 लाख लोग बैठते हैं। अगर इस आंकड़े को 80 लोकसभा सीटों पर भाग दे दिया जाए तो हसपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सीबीआई का सहारा लेकर चंदा लेने नहीं बल्कि वसूली करने का काम करती है। बाजार में दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई भाजपा की चंदा वसूली की वजह से है, जिनसे इन्होंने चंदा लिया, उन्हें खुली छूट दे दी है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी साजिश करने वाली पार्टी है। एक कंपनी ने भाजपा को इलेक्ट्रोरल बॉन्ड का पैसा दिया, जबकि दूसरी पार्टी के लोगों को इलेक्टोरल बॉन्ड लेने पर जेल भेजा जा रहा है। सपा मुखिया ने इसके साथ ही सरकार द्वारा जारी किये गए कृषि कानूनों व उनको वापस लिए जाने पर कहा कि सरकार ने पूर्ण रूपेण सहमति लिए बिना ही इन कानूनों को पास कर दिया और चुनाव पास आने पर चोर दरवाजे से वापस भी ले लिया।इस दौरान उन्होंने नगीना लोकसभा सीट से उम्मीदवार मनोज कुमार के पक्ष में मतदान किये जाने की अपील करते हुए कहा कि उन्होंने जज की नौकरी छोड़कर आपकी अदालत में आने का काम उन्होंने किया है अखिलेश यादव ने अग्निवीर योजना पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। कहा कि भाजपा वाले झूठ बोलते हैं और लूटने का काम करते हैं।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!