जालौन- उरई आज 14 अप्रैल डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई जा रही हैं
उरई जिला जालौन उत्तर प्रदेश आज 14 अप्रैल डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई जा रही है जयंती के उपलक्ष में हर शहरों में अंबेडकर जी की रैली निकाली जा रही है रैली में सभी लोग हर्षोल्लास के साथ झूम रहे हैं और रैली में बच्चे, बड़े महिलाएं, पुरुष रैली में जुलूस निकाल रहे हैं और आज अंबेडकर जी के हर चौराहों को बढ़िया तरीके से सजाया गया और अंबेडकर जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पण किए गए और जयंती के उपलक्ष में सभी सरकारी दफ्तर अवकाश किया गया और जिले में हर चौराहा से होकर रैली निकाली जा रही है आंबेडकर जयंती या भीम जयंती, डाॅ. भीमराव आंबेडकर जिन्हें डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के नाम से भी जाना जाता है, का जन्म दिन 14 अप्रैल को पर्व के रूप में भारत समेत पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिन को ‘समानता दिवस’ और ‘ज्ञान दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंंकि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले आंबेडकर को समानता और ज्ञान के प्रतीक माना जाता है। आंबेडकर को विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं और यह दिवस उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। आंबेडकर की पहली जयंती सदाशिव रणपिसे इन्होंने 14 अप्रैल 1928 में पुणे नगर में मनाई थी। रणपिसे आंबेडकर के अनुयायी थे।
ब्यूरो चीफ पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश सत्यार्थ न्यूज















Leave a Reply