एसओजी/सर्विलांस व थाना शाहगंज पुलिस ने 02 नफर हेरोईन तस्कर को किया गिरफ्तार,
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन, गांजा, शराब) तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री दद्दन प्रसाद के निर्देशन में आज दिनांक-13.04.2024 को एसओजी/सर्विलांस व थाना शाहगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम मसोई से 02 नफर हेरोइन तस्करों के कब्जे से 150 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये) व 02 अदद मोटर साइकिल बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया गया । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0-32/2024. धारा 8/21 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।















Leave a Reply