Advertisement

सोनभद्र – एक्सियन के आदेश का असर नल जल योजना में सुधार का कार्य शुरू,

एक्सियन के आदेश का असर नल जल योजना में सुधार का कार्य शुरू,

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिकरवार में पानी आपूर्ति सही ढंग से नहीं होने को लेकर काफी सिकायतें थी जिसको लेकर एक्सियन महेंद्र सिंह ने कल नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिकरवार के गावों का औचक निरीक्षण कर जमीनी हकीकत जाना था जिसमे भारी कमियां मिली थी इसी संबंध में एक्सियन महेंद्र सिंह ने प्रोजेक्ट मैनेजर गजेंद्र पांडेय को तत्काल सुधार करने की हिदायत दी थी।
जिसका असर देखने को मिला नल जल योजना के कर्मचारियों द्वारा मेन पाईप लाईन को काटकर पानी का प्रेशर चेक किया गया जिसमें बहुत ही कम प्रेशर देखने को मिला इसी वजह से हर हर में लगी टोटी में पानी नही पहुंच रहा है।
वहां उपस्थित कर्मचारियों ने बताया की प्रेशर कहां से बाधित है जगह जगह से खोद कर चेक किया जा रहा है जल्द ही इसका समाधान किया जायेगा।
बतादे की इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने भारी शोर शराबा किया था तब ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोहित सिंह ने उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया था इसी संबंध में अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह ने कल औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्बाध रूप से पेयजल आपूर्ति सुचारू ढंग से करने का आदेश दिया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!