Advertisement

सोनभद्र – थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली सफलता, गुमशुदा 02 नाबालिक बच्चियों को 12 घण्टे के अन्दर किया बरामद-

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली सफलता, गुमशुदा 02 नाबालिक बच्चियों को 12 घण्टे के अन्दर किया बरामद-

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

प्रकरण- दिनांक 11.04.2024 को आवेदिका संगीता पत्नी लालचन्द ग्राम अरौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर लिखित प्रार्थना पत्र दी कि दिनांक 10.04.2024 को मेरी दोनो बेटियां क्रमशः सिब्बू उम्र लगभग 7 वर्ष 2. शीलू उम्र लगभग 6 वर्ष घर से कही चली गयी जिससे उनकी काफी तलाश की गयी परन्तु मेरी दोनो बेटियां मिली नही, जिसके आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 263/2024 धारा 363 भादवि का अभियोग अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।
अभियोग उपरोक्त की विवेचना के क्रम में अपहृता की बरामदगी एवं अज्ञात अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र व अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा विशेष निर्देश देते हुए थाना रॉबर्ट्सगंज पर पुलिस टीम गठित की गयी । उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक 12.04.2024 को प्रातः 08.30 बजे थाना रॉबर्ट्सगंज पर गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर व चाईल्ड हेल्प लाईन केयर पर प्राप्त सूचना पर गुमशुदा बच्चियों को थाना रॉबर्ट्सगंज के बरकोनियाँ, लोढी के पास से बरामद कर सी0डब्लू0सी0 के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ0नि0 श्री अजय कुमार श्रीवास्तव, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2.महिला आरक्षी भारती, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!