Advertisement

पंजाब में बीडीपीओ ने 30,000/रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए

http://satyarath.com/

दिल्ली रिपोर्टर नरेश शर्मा की रिपोर्ट

पंजाब में बीडीपीओ ने 30,000/रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान लुधियाना के पखोवाल मे तैनात ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी गुरमुख सिंह को 30,000/ रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है
इस संबंध मे जानकारी देते हुए राज्य ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पंचायत अधिकारी को ब्लॉक पखोवाल, लुधियाना में तैनात पंचायत सचिव परमजीत सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है, उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया है कि उक्त अधिकारी रिश्वत मांग रहा था शिकायतकर्ता ने बताया कि अब तक उन्होंने आपसी चंदा कर 30,000/रूपए जुटा लिए हैं लेकिन वे रिश्वत नही देना चाहते
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकयात की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया जिसमें आरोपी बीडीपीओ को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में में 30,000/ रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया गया है उन्होंने बताया कि आरोपी को कल कोर्ट पेश किया जाएगा और मामले की आगे जांच जारी है

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!