Advertisement

दतिया। जिला आबकारी आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते, अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध दतिया पुलिस की कार्यवाही

http://satyarath.com/

सुधान्शू गोस्वामी

दतिया

दतिया। जिला आबकारी आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते, अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध दतिया पुलिस की कार्यवाही

 

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आबकारी आयुक्त द्वारा मदिरा की अवैध बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कलेक्टर दतिया संदीप माकिन एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता प्रमोद कुमार झा के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी दतिया राकेश राणा के मार्गदर्शन में आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी दतिया टी आर वर्मा द्वारा निम्न कार्यवाही की गई,(1) गौरीशंकर पत्नी बाबूलाल अहिरवार, उम्र 65 वर्ष, नि. नयागांव, धीरपुरा के घर से 19 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन।(2) पिंकी पत्नी अजय कंजर, उम्र 25 वर्ष, निवासी झड़िया कंजर डेरा से सैमई की पुलिया पर 05 बल्क लीटर हाथभट्टी मदिरा।(3) देवी पत्नी स्वामी कंजर, उम्र 55 वर्ष, निवासी झड़िया कंजर डेरा से न्यू फल मंडी, ग्वालियर रोड, दतिया पर 04 बल्क लीटर हाथभट्टी मदिरा।(4) गांव बाहर रोड किनारे तगा पर 24 बल्क लीटर हाथभट्टी मदिरा।जब्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क के अंतर्गत 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जिनमें कुल 33 बल्क लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं 19 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन जप्त की गई। जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 7930/- रुपए है,,उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक संजय शर्मा, मनीष यादव, विकास पाठक, रवि बिसारिया, महिला आरक्षक याशनिका यादव एवं वाहन चालक अजय गौतम का सराहनीय योगदान रहा।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!