Advertisement

पठानकोट-किरण खेर का कटा टिकट:

http://satyarath.com/

किरण खेर का कटा टिकट:

 

रिपोर्ट समीर गुप्ता ब्यूरो चीफ पठानकोट पंजाब :

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर जारी की गई नई सूची में चंडीगढ़ से मौजूदा सांसद और बालीवुड अभिनेत्री किरण खेर का टिकट काटा गया है। अब संजय टंडन चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी होंगे, टंडन चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। चंडीगढ़ में बीजेपी का संगठन खड़ा करने में उनका अहम योगदान रहा है। बता दें कि संजय टंडन भाजपा के वरिष्ठ नेता बलरामजी दास टंडन के सुपुत्र हैं और समाज सेवा से जुड़े हुए हैं। चंडीगढ़ में दस साल बाद भाजपा ने इस बार लोकल चेहरे पर दांव लगाया है। गौरतलब है कि किरण खेर अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान अधिक समय चंडीगढ़ से दूर ही रही हैं और उनके टिकट कटने का मुख्य कारण जनता से दूरी बनाए रखना ही रहा।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!