Advertisement

कालंद्री-एसबीआई शाखा प्रबंधक कालंद्री में मृतक के आश्रितों को मिला 20 लाख का बीमा का भुगतान

http://satyarath.com/

एसबीआई शाखा प्रबंधक कालंद्री में मृतक के आश्रितों को मिला 20 लाख का बीमा का भुगतान

 

भारतीय स्टेट बैंक शाखा कालंद्री में खाताधारक को 20 लाख रुपए का बीमा का भुगतान मिला। जैसा की एसबीआई कालंद्री के शाखा प्रबंधक रविन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि खाताधारक बाबाराम ने एसबीआई शाखा से अपने बचत खाते में 1000 रुपए का 20 लाख का दुर्घटना बीमा कराया था। उनकी दुर्घटना में मृत्यु होने से उनके नॉमिनी उनकी पत्नि जोशना देवी को 20 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा राशि का भुगतान एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से प्राप्त हुआ।
इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबंधक हरी सिंह गहलोत, कालंद्री से शाखा प्रबंधक रविन्द्र कुमार मीणा, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस से महेश रावल, एसोसियेट लोकेश महावर, एकता, कनिष्क सहायक महेंद्र चौधरी,झालाराम एवं समाजसेवी नटवरसिंह मौजूद रहें।
शाखा प्रबंधक रविन्द्र कुमार मीणा ने ग्राहकों को बीमा के लिए जागरूक किया और बताया की बीमा किस प्रकार से जरूरी हैं।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!