Advertisement

सोनभद्र-टोटी में पानी नही आने से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा किया विरोध प्रदर्शन

टोटी में पानी नही आने से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा किया विरोध प्रदर्शन,

बढ़ते पेयजल संकट के बीच अधिकारियों की लापरवाही आई सामने,

सोनभद्र /संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र नगवां ब्लॉक के सिकरवार में नल जल योजना से लगी टोटी में पानी की आपूर्ति नहीं होने से ग्राम पंचायत सिकरवार के ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया स्थानीय अधिकारियों के उपस्थिति में किया विरोध प्रदर्शन।
बता दें कि कई माह सिकरवार के हरिजन बस्ती समेत अन्य लोगों का पानी की आपूर्ति नहीं हो रही थी जिसके लिए ग्रामीणों ने प्रधान को दोषी ठहराया था इसी मामले को लेकर प्रधान प्रतिनिधि ने संबंधित अधिकारियों को पंचायत भवन पर बुलाकर समस्या के समाधान हेतु बात कर रहे थे इस बीच ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए भारी शोर शराबा कर विरोध करने लगे
इसी बीच ग्राम पंचायत नंदना तथा गोटी बांध के भी प्रधान आ गए और अपने ग्राम पंचायत में भी पानी नही मिलने पर नाराजगी जताई।
इस मामले को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी ने स्थानीय कर्मचारियों को दोषी ठहराते हुए आगे से पेयजल आपूर्ति सुचारू ढंग से करने की कड़ी हिदायत दी है।
सूत्रों की मानें तो नल जल योजना पूरी तरह से ग्रामीणों की अपेक्षा पर खरा नही उतर पाई है किसी गांव में पानी नही पहुंचने कि तो किसी गांव में अभी तक टोटी भी नही लग पाई है जिससे लोगों को पेयजल संकट से गुजरना पड़ता हैं योजना में स्थानीय कर्मचारियों की मनमानी से यह योजना भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गई है।
अब देखना यह है कि अब से सुधार होता है या सिर्फ लीपापोती करके मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!