Advertisement

Bageshwar Crime: किशोरी से दुष्कर्म मामले में नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

www.Satyarath.com7

न्यूज रिपोर्टर दीपक कुमार बागेश्वर उत्तराखंड 

Bageshwar Crime: किशोरी से दुष्कर्म मामले में नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

www.Satyarath.com7बागेश्वर में किशोरी से दुष्कर्म मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इनमें एक किशोर भी शामिल है। उसे पुलिस संरक्षण में लिया गया है

बागेश्वर में कोतवाली पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इनमें एक किशोर भी शामिल है। उसे पुलिस संरक्षण में लिया गया है।

शुक्रवार को एक किशोरी ने छह लोगों पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि मामले में धारा 354 (ख)/376 (3) भादंवि और 3/4/7/8 के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के बाद धारा 16/17 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में वयस्क और एक किशोर की संलिप्तता सामने आई। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है।

  गिरफ्तारी का विवरण 

विनोद उर्फ बॉबी (26) निवासी कांडाधार थाना, जिला बागेश्वर

अमित कुमार उर्फ राधे (23) निवासी नुमाइशखेत चौरासी थाना जिला बागेश्वर

दिव्यांशु दफौटी (27) निवासी नुमाइशखेत थाना, जिला बागेश्वर

शिवम बाल्मीकि उर्फ राविन उर्फ छोटू (24) निवासी नुमाइशखेत चौरासी

बॉबी बाल्मीकि उर्फ पोलाड (20) निवासी बागनाथ मंदिर शौचालय के पास थाना, जिला बागेश्वर।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!