अजय सोनी
सत्यार्थ न्यूज़
गाडरवारा
महाविद्यालय में मेहंदी रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
गाडरवारा l मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा एवं जिला निर्वाचन कार्यालय नरसिंहपुर से प्राप्त निर्देशानुसार महाराणा प्रताप शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाडरवारा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जागरूकता अभियान में मेहंदी,रंगोली,लोकगीत,मतदाता शपथ, महिला संगोष्ठी,रैली,मानव श्रृंखला जैसे कार्यक्रमों का संचालन सुचारु रूप से किया जा रहा है इसी श्रृंखला में गत दिवस कला संकाय प्रभारी डॉ सुनीता गुप्ता की अध्यक्षता एवं मतदाता जागरूकता प्रभारी प्रो.व्ही.के.झरिया के संयोजन में मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर मतदान हेतु जागरूक किया गया।जिसमें रंगोली एवं मेहेंदी प्रतियोगिता का निर्णय डॉ. शिल्पी पटेल,डॉ.अर्चना शर्मा,डॉ. ज्योति बघेल के द्वारा लिया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर धनवती जाटव एम.ए.चतुर्थ सेमेस्टर,पूजा जाटव एवं महक बी.ए.प्रथम वर्ष एवं तृतीय स्थान पर कुसुम कहार रहीं।इसी प्रकार मेहन्दी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंजलि कौरव एम.ए.द्वितीय सेमेस्टर,द्वितीय स्थान पर हेमलता जाटव बी.ए.प्रथम वर्ष ,तृतीय स्थान पर पूजा विश्वकर्मा एम.ए.द्वितीय सेमेस्टर ने इस प्राप्त किया।प्रतियोगिताओं का सुचारू रूप से समायोजन मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील शर्मा के द्वारा किया गया,डॉ.जवाहर शुक्ला एवं राजनीति विज्ञान की श्रीमती रश्मि पालीवाल उपस्थित रही।

















Leave a Reply