अजय सोनी
सत्यार्थ न्यूज़
गाडरवारा
गाडरवारा l विगत दिवस फिल्म अभिनेता साहित्यकार लेखक आशुतोष राणा का गृह नगर आगमन हुआ l
महाराणा प्रताप स्थित कृष्ण कुटी निवास पर फिल्म अभिनेता से उनके मित्रों ने मुलाकात कर आत्मीय स्वागत किया l इस अवसर पर फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा के निवास पर भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें सूफियाना फनकार मनीष शुक्ला ने भजनों की प्रस्तुति के साथ गजलों के माध्यम से महफिल को सजाया l फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने साहित्य के साथ आध्यात्मिक चर्चाएं की l गाडरवारा प्रवास के दौरान उनके निवास पर उनके चाहने वालों का भी मेला लगा रहा l इतने बड़े अभिनेता साहित्यकार लेखक आशुतोष राणा अपने गृह नगर में सादगी दिखाई देते हैं l गाडरवारा प्रवास के बाद आशुतोष राणा उज्जैन महाकाल के दर्शन हेतु रवाना हो गए l

















Leave a Reply