Advertisement

शिवपुरी-पिछोर विधानसभा में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन ….. पिता ज्योतिरादित्य का प्रचार-प्रसार करने पहुंचे महाआर्यमन सिंधिया:युवाओं से किया संवाद

http://satyarath.com/

न्यूज रिपोर्टर :- प्रदीप खरे
स्थान – पिछोर – शिवपुरी

पिछोर विधानसभा में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन ….. पिता ज्योतिरादित्य का प्रचार-प्रसार करने पहुंचे महाआर्यमन सिंधिया:युवाओं से किया संवाद

 गुना-शिवपुरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया शनिवार को अपने पिता के प्रचार-प्रचार के लिए पिछोर विधानसभा के खनियाधाना पहुंचे। जहां चंद्रशेखर सभागार मैदान में युवा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान क्षेत्र के युवाओं ने महाआर्यमन सिंधिया का जोशीला स्वागत किया।
युवा सम्मेलन में क्षेत्र के हजारों लोगों को संबोधित करते हुये महाआर्यमन सिंधिया ने कहा , मैं आज यहां आप सबके सामने राजनीतिक भाषण नहीं देना चाहता दिल से बात करना चाहता हूं और क्योंकि पूरे विश्व का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है जिस पर पूरे विश्व की नजर है सिंधिया ने कहा कि मैं अपने दिल से युवाओं के साथ चर्चा करने की सोच कर आया हूं। इस बार के चुनाव पर दुनियां की निगाहे टिकी हुई हैं। यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का चुनाव है और इस देश में 50 प्रतिशत युवा हैं और युवा देश की धड़कन होते हैं। वहीं देश को आगे ले जाते हैं। हम सभी युवा भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को आगे ले जाएंगे। इसके लिए हमें प्रधानमंत्री के हाथ और मजबूत करने होंगे। इस दौरान उन्होंने अपने पिता के द्वारा दी गई सौगातों का जिक्र किया और उनके लिए वोट मांगे।
PM नरेंद्र मोदी को बताया हनुमान
महाआर्यमन सिंधिया ने रामायण का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री को हनुमान बताया। उन्होंने कि रामायण में हनुमान संजीवनी लेकर आए थे। तब लक्ष्मण जी होश में आए थे। आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देख को होश में लाने का काम कर रहे हैं। इसका परिणाम देश दुनिया में दिखाई भी पढ़ रहा है।
मैंने भी खोली दो कंपनी
महाआर्यमन सिंधिया ने देश में पीएम स्टार्ट अप योजना लेकर आए, 2014 से पहले केवल कुछ स्टार्ट अप थे आज देश में 90 हजार स्टार्ट अप, उसमें से 100 यूनिकॉर्न बन चुके है यानी 700 करोड़ की कम्पनी। मैंने भी दो स्टार्ट अप शुरुआत किए, मैंने खुद उसके लिए गवर्नमेंट वेबसाइट में जाकर फॉर्म भरे है। मैंने भी दो स्टार्ट अप भी मध्यप्रदेश में खोले हैं, एआई की कम्पनी खोली हैं। पूरे देश में सबसे बेहतरीन कोडेर भारत में है, मैंने भी अपनी स्टार्ट अप कम्पनी में तीन सौ लोग काम कर रहे हैं।
एक किराना वालों के लिए मैंने एक नई कम्पनी स्थापित की है, माई मंडी! भारत ने पूरा विश्व हिला दिया है, मुझे फ़ोन आ रहे है की UK_US के मेरे दोस्त भारत में कम्पनी खोलना चाहते हैं। आज न्यूज में देखा कि टेस्ला भारत फैक्ट्री खोल रही है, एपल चाइना में नहीं भारत में उत्पादन कर रही है। थल सेना के हथियार यहां निर्माण हो रहे है और हम निर्यात कर रहेअपील की।
कार्यक्रम में महाआर्यमन सिंधिया के साथ पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी और भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवनीत सेन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान विधायक लोधी ने युवाओं से केंद्रीय मंत्री को बड़े बहुमत के साथ केंद्र में पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक वोट देने की अपील की

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!