Advertisement

भदोही – ट्रैक्टर की चपेट मे आयी आठ वर्षीय बच्ची की मौत चालक फरार

http://satyarath.com/

संवाददाता प्रवीण चौबे

भदोही

ट्रैक्टर की चपेट मे आयी आठ वर्षीय बच्ची की मौत चालक फरार

 

वहिदानगर। ऊंज थाना क्षेत्र नवधन गांव में शनिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वह घर से सामान लेने के लिए निकली थी। इस बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। नवधन गांव निवासी शेरू मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाते हैं। उनकी आठ साल की बेटी साक्षी शनिवार की शाम सामान लेने के लिए बाजार में निकली हुई थी। गांव में एक ट्रैक्टर सरकारी काम के लिए ईंट गिराने आया हुआ था और ईंट गिराकर जा रहा था। इस बीच घर के कुछ ही दूरी पर साक्षी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। जब तक लोग उसे अस्पताल पहुंचाते तब तक उसने दम तोड़ दिया था। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक ऊंज राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

संवाददाता प्रवीण चौबे
भदोही

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!