रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा
जिला मैनपुरी
इंस्पेक्टर द्वारा एक प्रधान से शराब की बोतलें और खोया मांगने का ऑडियो हुआ वायरल
जांच के बाद पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने क़ुरावली के इंस्पेक्टर को बारह बोतल शराब प्रधान से माँगने के आरोप में निलंबित कर दिया
मैनपुरी,6 अप्रैल। इंस्पेक्टर द्वारा एक प्रधान से शराब की बोतलें और खोया मांगने का ऑडियो हुआ वायरल, जिसके बाद मैनपुरी पुलिस की जमकर किरकिरी हुई थी। मामले की जांच पुलिस अधीक्षक मैनपुरी ने अपर अधीक्षक ग्रामीण को सौंपी थी।
जांच के बाद पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शनिवार को क़ुरावली थाना के थानाध्यक्ष को होली के त्यौहार पर बारह बोतल शराब प्रधान से माँगने के आरोप में निलंबित कर दिया। इंस्पेक्टर मोहर सिंह का ग्राम पंचायत रसेमर के प्रधान से बारह बोतल शराब मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले की जाँच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी थी। ऑडियो में इंस्पेक्टर ने जिले के अधिकारियो को पहुंचाने के नाम पर शराब की बोतलें माँगी थीं।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर मोहर सिंह को जाँच रिपोर्ट आने के बाद निलंबित कर दिया गया है।
















Leave a Reply