थाना अनपरा पुलिस ने 01 अदद अवैध बन्दूक 12 बोर के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार –
सोनभद्र /संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के कुशल निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये जाने एवं अवैध शस्त्र की तस्करी व बिक्री के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत व अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्लायल) व क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्वेक्षण व नेतृत्व में आज दिनांक 03.04.2024 को थाना अनपरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुलडोमरी से अभियुक्त देव कुमार पटेल पुत्र बल्ले पटेल निवासी कुलडोमरी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के कब्जे से एक अदद अवैध बन्दूक 12 बरामद कर गिरफ्तार किया गया । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-73/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।














Leave a Reply