Advertisement

बहराइच ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापको को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश किया जारी शिक्षक लामबंद

www. Satyarath.com

संवाददाता पंकज कुमार शुक्ला 

बहराइच

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापको को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश किया जारी शिक्षक लामबंद

www. Satyarath.com

शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के 93 विद्यालयों में शैक्षिक वर्ष 2023-24 में कम नामांकन के लिए शिक्षकों को जिम्मेदार मानते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश जारी किया है। इसका संगठन विरोध कर रहा है। संगठन मंत्री प्रेम कुमार अवस्थी ने कहा कोरोना काल में बाहर रह रहे अभिभावक भी अपने घरों को वापस आ गए थे और अपने बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में नामांकन करवा दिया था, लेकिन कोरोना काल समाप्त होने के बाद फिर पलायन कर गए, जिससे नामांकन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इस प्रकार कम नामांकन के लिए शिक्षकों को दोषी ठहराया जाना उचित नहीं है। ऐसा अव्यवहारिक आदेश वापस लिया जाना चाहिए। इस अवसर पर संरक्षक बालकृष्ण मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाश्वत कलहंस, महामंत्री उमेश कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष अवधेश वर्मा, प्रदीप तिवारी, पूजा सिंह, शशांक सिंह, विजय पांडेय, श्रीश श्रीवास्तव, मंत्री जमील अहमद, अनुपम गुप्ता, योगेश कुमार, संदीप राय, राघवेंद्र सिंह, रविन्द्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे

आज डीआईओएस को देंगे ज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिला अध्यक्ष मंजुलम मिश्रा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के आदेश से जिले के शिक्षणेत्तर कर्मचारी आहत हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा के आह्वान पर तीन अप्रैल को जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद आदेश में संशोधन किए जाने की मांग करेंगे। उन्होंने जिले के पदाधिकारियों से अपील की है कि सभी लोग समय से अवश्य पहुंचे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!