लखीमपुर खीरी गोला गोकरननाथ
एम एस मॉडर्न पब्लिक स्कूल बसही खीरी में वार्षिक परीक्षाफल वितरण
एम एस मॉडर्न पब्लिक स्कूल बसही खीरी में वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं मेधावी छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी सिद्धार्थ शुक्ला ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यालय के प्रबंधक प्रहलाद सिंह चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
सभी कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थी अदिति वर्मा, नेहा सिंह, आकांक्षा वर्मा, गौरव सिंह, अविका शुक्ला, बरखा , कोमल सिंह, अभिनव, रूद्र प्रताप सिंह रहे।
मुख्यातिथि सिद्धार्थ शुकला ने अपने विचारों को शिक्षकों एवं छात्रों के मध्य रखते हुए विभिन्न शैक्षिक सामाजिक आर्थिक सांस्कृतिक विषयों पर गहन एवं विस्तृत चर्चा भी सभी के साथ हुई एवं सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
प्रधानाचार्य संजीव कुमार दीक्षित जी ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रबंधक प्रहलाद सिंह चौहान कोषाध्यक्ष सुनील सिंह चौहान, राकेश शुक्ला, विद्यालय शिक्षक दीनदयाल वर्मा, नायब सिंह, आदेश त्रिवेदी, मुस्कान शर्मा, शिवांगी मिश्रा, चांदनी शुक्ला, आशुतोष मिश्रा, अनुप्रिया सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे 
















Leave a Reply