Advertisement

रामगढ़-लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने की अपील।

http://satyarath.com/

रामगढ़_करेगा_वोट 20मई

लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने की अपील।

अब तक नहीं बनवा पाए हैं वोटर आईडी कार्ड तो तुरंत वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भरे “प्रपत्र 6”, 24 अप्रैल तक दे सकते हैं आवेदन।

रामगढ़: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के स्वतंत्र, स्वच्छ व निष्पक्ष आयोजन तथा इस दौरान शत प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने सभी से लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत 14 लोकसभा क्षेत्र के लिए 20 मई 2024 को होने वाले मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करने की अपील की है वहीं उन्होंने कहा है कि अगर किसी कारणवश अब तक कोई व्यक्ति अपना वोटर आईडी कार्ड नहीं बनवा पाए हैं तो वे तुरंत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए “वोटर हेल्पलाइन एप” को डाउनलोड कर एप के माध्यम से प्रपत्र 6 भर सकते है अथवा अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। गौरतलब होकि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत 20 मई 2024 को होने वाले मतदान के मद्देनजर कोई भी व्यक्ति नामांकन की आखिरी तिथि से 10 दिन पूर्व यानी 24 अप्रैल तक संबंधित क्षेत्र के मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने हेतु आवेदन दे सकते हैं।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!