* वर्ष 2025 की पुलिस मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर एवं गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल* के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर* के कुशल मार्गदर्शन में थाना पन्नूगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एवं वर्ष 2025 की पुलिस मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
थाना पन्नूगंज पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-101/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम* में वांछित अभियुक्त *संजय कुमार उर्फ संजय दीवाना पुत्र रामकुवर*, निवासी ग्राम सरईगढ़ टोला खदरा, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 35 वर्ष, को दिनांक 28.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर पकरहट नहर पुलिया थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र के पास से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त दिनांक 13.05.2026 से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार एवं वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना पन्नूगंज एवं थाना मांची की संयुक्त पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त वर्ष 2025 में पशु तस्करी के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था। इसके विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल 13 अभियोग जनपद सोनभद्र एवं अन्य स्थानों पर पंजीकृत हैं।
*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0-118/2021, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट, थाना पन्नूगंज।
2. मु0अ0सं0-155/2020, धारा 120-बी, 307 भा.द.वि. एवं गोवध निवारण अधिनियम, थाना पन्नूगंज।
3. मु0अ0सं0-03/2020, गोवध निवारण अधिनियम, थाना रायपुर।
4. मु0अ0सं0-37/2023, धारा 302, 307, 333, 34, 353, 427 भा.द.वि. एवं गोवध निवारण अधिनियम, थाना रायपुर।
5. मु0अ0सं0-67/2019, गोवध निवारण अधिनियम, थाना रायपुर।
6. मु0अ0सं0-137/2021, गोवध निवारण अधिनियम, थाना करमा।
7. मु0अ0सं0-138/2021, धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना करमा।
8. मु0अ0सं0-76/2023, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट, थाना रायपुर।
9. मु0अ0सं0-40/2022, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट, थाना करमा।
10. मु0अ0सं0-101/2025, गोवध निवारण अधिनियम, थाना रॉबर्ट्सगंज। *(पुरस्कार घोषित/इनामिया/वांछित)*
11. मु0अ0सं0-188/2025, धारा 109, 325 बीएनएस एवं गोवध निवारण अधिनियम, थाना पन्नूगंज।
12. मु0अ0सं0-189/2025, धारा 109 बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना पन्नूगंज।
13. मु0अ0सं0-101/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम, थाना पन्नूगंज।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 सुशील सिंह थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 नरेन्द्र सिंह यादव थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
4. का0 ओमप्रकाश सिंह यादव थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
5. रि0आ0 सुनील थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।














Leave a Reply